ADVERTISEMENTREMOVE AD

7 खाने की चीजें जिन्हें कभी दोबारा गर्म न करें, ठंडा ही खा लें

खाने की चीजों को बार-बार गर्म करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

जब आपको भूख लगती है, तो क्या करते हैं? झट से फ्रिज खोला, कुछ खाने का सामान निकाला और गर्म करके खा लिया. ऐसा ही होता है न? लेकिन अगर हम कहें कि किसी खाने की चीज को बार-बार गर्म करने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है, तो?

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ खाने की चीजों को बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. हालांकि रोजाना खाने वाली चीजों को बार-बार गर्म करने से खुद को रोकना मुश्किल है. हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिन्हें आपको बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अंडा

अंडा उबालने या तलने के बाद उसे तुरंत ताजा खा लेना चाहिए. अगर इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखते हैं, तो बाद में दोबारा गर्म न करें. ऐसे ठंडा ही खा लें.

अंडे को बार-बार गर्म करने से उसमें मौजूद पौषक तत्व खत्म हो जाते है. बल्कि ऐसा करने से पेट में दर्द की समस्या भी सकती है.

मशरूम

एक बार पकाने के बाद मशरूम में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन अधिक तापमान तक गर्म करने पर मशरूम में टोक्सिन पैदा हो जाते है. जिससे बॉडी के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अजवायन

नाइट्रेट की उच्च मात्रा होने के कारण अजवायन को स्वस्थ खाद्य पदार्थ माना जाता है. अजवायन को बार-बार पकाने से मेथेमोग्लोबिनेमिया का खतरा बढ़ जाता है, जिससे एक स्थिति ऐसी आ जाती है जहां कोशिकाएं ऑक्सीजन लेने में असमर्थ हो जाती हैं.

(हमें अपने मन की बातें बताना तो खूब पसंद है. लेकिन हम अपनी मातृभाषा में ऐसा कितनी बार करते हैं? क्विंट स्वतंत्रता दिवस पर आपको दे रहा है मौका, खुल के बोल... 'BOL' के जरिए आप अपनी भाषा में गा सकते हैं, लिख सकते हैं, कविता सुना सकते हैं. आपको जो भी पसंद हो, हमें bol@thequint.com भेजें या 9910181818 पर WhatsApp करें.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×