Members Only
lock close icon
Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fit Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019डॉ हरबर्ट क्लेबर पर आज का डूडल, जिन्होंने खोजा नशे की लत का इलाज

डॉ हरबर्ट क्लेबर पर आज का डूडल, जिन्होंने खोजा नशे की लत का इलाज

डॉ क्लेबर ने एडिक्शन को एक मेडिकल कंडिशन के तौर पर देखा.

फिट
फिट
Published:
Google Doodle on Dr Herbert Kleber: डॉ क्लेबर ने एडिक्शन को एक मेडिकल कंडिशन के तौर पर देखा.
i
Google Doodle on Dr Herbert Kleber: डॉ क्लेबर ने एडिक्शन को एक मेडिकल कंडिशन के तौर पर देखा.
(फोटो: गूगल)

advertisement

आखिर कैसे कोई नशे की लत का शिकार हो जाता है, उसे ड्रग एडिक्शन से कैसे छुटकारा दिलाया जा सकता है. इस दिशा में अमेरिकन साइकाइट्रिस्ट डॉ हरबर्ट क्लेबर ने काफी काम किया.

डॉ क्लेबर के नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन में चुने जाने की 23वीं सालगिरह (1 अक्टूबर, 2019) के मौके पर गूगल ने अपना डूडल डॉ क्लेबर को ही समर्पित किया है.

डॉ क्लेबर ने एडिक्शन को एक मेडिकल कंडिशन के तौर पर देखा और इसके इलाज के रिसर्च पर फोकस किया.

बेशक मैं एक आशावादी हूं...नहीं तो मैं 40 साल तक एडिक्ट लोगों के साथ कैसे काम कर पाता?
डॉ हरबर्ट क्लेबर

डॉ क्लेबर का जन्म 19 जून 1934 को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्घ में हुआ था. साल 1964 में उन्होंने यूनाइटेड पब्लिक हेल्थ सर्विस के साथ काम किया.

यहां उनकी ड्यूटी केन्टकी के लेग्जिंग्टन के एक कैदियों के अस्पताल में लगी थी, जहां कैदियों को नशे की लत से बाहर निकाला जाता था. इलाज के साथ ही क्लेबर ये जानने की भी कोशिश करते थे कि आखिर किसी व्यक्ति को नशे की लत क्यों लग जाती है और इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है.

डॉ क्लेबर येल यूनिवर्सिटी में ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के संस्थापक और प्रमुख थे. उनका निधन 84 वर्ष की उम्र में 5 अक्टूबर, 2018 को हुआ.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Early previews of our Special Projects
Continue

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT